Lok Sabha Elections 2024: 'दम है तो दोनों भाई-बहन..' - स्मृति ईरानी की राहुल-प्रियंका गांधी को चुनौती |

Lok Sabha Elections 2024: ‘दम है तो दोनों भाई-बहन..’ – स्मृति ईरानी की राहुल-प्रियंका गांधी को चुनौती |

Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वो हमारे एक प्रवक्ता से ही बहस करके दिखा दें।

 

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की महासचिव, प्रियंका गांधी, अमेठी और रायबरेली के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तेज़ हमले किए हैं। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी मुद्दों पर बात नहीं करते, जिस पर अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है, चुनौती देते हुए कि कांग्रेस खुद मुद्दों से भाग रही है। अब यह देखना है कि किसके पास कितना दम है।

Lok Sabha Elections 2024: सांसद स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी के बयान का जवाब देते हुए कहा, “मेरे पास आज इन सभी को चुनौती देने का मौका है। आप अपना चैनल चुनिए, एंकर चुनिए, मुद्दा चुनिए, स्थल चुनिए, तारीख चुनिए। एक तरफ़ हैं दोनों भाई बहन और एक तरफ़ भाजपा के एक प्रवक्ता। अब यह देखना है कि दूध का दूध, पानी का पानी कहां होगा, किसके पास कितना दम है।”

स्मृति ईरानी ने दी चुनौती :

Lok Sabha Elections 2024: स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद मुद्दों से भाग रही है। अगर मुद्दों पर बात करने का दम है, तो फिर मैं कहती हूं, चैनल बताएं, रिपोर्टर बताएं, स्थल बताएं, तारीख बताएं, मुद्दा बताएं। हमारी पार्टी से सुधांशु त्रिवेदी जी हैं, काफी हैं। दोनों भाई-बहन एक तरफ हैं और त्रिवेदी जी एक तरफ। पता चल जाएगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों पर प्रियंका गांधी ने जब से चुनाव प्रचार की कमान संभाली है, तब से यहां की सियासत में तेज़ी आ गई है। ओबीसी रिजर्वेशन में मुस्लिमों को आरक्षण देने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लोगों को भटकाने के लिए झूठी बातें फैलाने का आरोप लगाया और पीएम मोदी को चुनौती दी थी कि पीएम मोदी उनके भाई राहुल गांधी से महंगाई, रोज़गार और गरीबी जैसे मुद्दों पर बहस करें, हम तैयार हैं।

प्रियंका गांधी ने इस लड़ाई को राम और रावण के बीच का युद्ध बताया और कहा कि भगवान राम ने जब रावण को हराया था, तब उनके पास सत्ता नहीं थी, वो वनवास में थे। फिर भी उन्होंने रावण को हरा दिया था।

इससे भी पढ़े :- सीजेआई चंद्रचूड़ ने आसाम के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण पर विरोध जताया है, और उन्होंने राष्ट्रीय हरित अदालत को इस मुद्दे पर सुझाव दिया है।

दअरसल अपने चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा जिस करण बीजेपी प्रत्यशी स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर पलटवार किया |

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अमेठी और रायबरेली के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है. वो जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं और रोड शो के ज़रिए लोगों से कनेक्ट कर रही हैं:

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में अपने भाई और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। प्रियंका दिन-रात में क्षेत्र में कई नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं और लोगों से अपने परिवार के सौ साल पुराने रिश्ते का जिक्र कर उनसे कनेक्ट करने की कोशिश में जुटी हैं। इसी बीच उनकी बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई जब माइक नहीं होने पर भी उन्होंने गाड़ी की छत पर खड़े होकर लोगों को संबोधित किया।

Lok Sabha Elections 2024: रायबरेली में प्रियंका गांधी की इस नुक्कड़ सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो माइक नहीं होने पर भी पूरे धैर्य और उत्साह के साथ जनसभा कर रही हैं और लोगों के बीच में गाड़ी की छत पर खड़े होकर भाषण दे रही हैं। यही नहीं, ग्रामीणों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका अभिवादन किया।

प्रियंका गांधी ने बिना माइक दिया भाषण :

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी ने इस दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा, “आपकी पुरानी परंपरा रही है। आप हमेशा लोकतंत्र के लिए लड़े हो। आज़ादी से पहले 103 साल पहले यहां की जनता, यहां के किसानों ने आंदोलन किया अंग्रेजों के खिलाफ। आपकी परंपरा रही है क्योंकि आप जागरुक हो। आपने हमेशा इस देश की राजनीति की दिशा दिखाई और बनाई है।”

web development
web development

Lok Sabha Elections 2024: प्रियंका गांधी का यह वीडियो यूपी कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया गया है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने कहा, ‘रायबरेली में प्रियंका गांधी का अनूठा रूप देखकर तालियों और नारों से गूंजा बछरावां। रात में माइक न होने पर लोगों के बीच गाड़ी की छत पर खड़े होकर प्रियंका गाँधी ने दिया जोरदार भाषण। ग्रामीणों ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर किया अभिवादन। प्रियंका गाँधी जी ने कहा कि रायबरेली ने हमेशा लोकतंत्र के लिए संघर्ष को रास्ता दिखाया है। अब लोकतंत्र के सिपाही राहुल गांधी जी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। आप सबको उन्हें भारी समर्थन देना है।’

3 thoughts on “Lok Sabha Elections 2024: ‘दम है तो दोनों भाई-बहन..’ – स्मृति ईरानी की राहुल-प्रियंका गांधी को चुनौती |

Leave a Reply