- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में सत्ताधारी भाजपा के प्रमुख अमित शाह सहित विपक्षी दिग्विजय सिंह और डिंपल यादव भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:तीसरे चरण में 5 पूर्व सीएम भी मैदान में
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: पीएम मोदी बोले- वोटिंग का रिकॉर्ड बनाएं
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: वोट डालने पहुंचे पीएम मोदी
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: एमपी BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे अमित शाह
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: अजित पवार ने डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: सपा का आरोप- मैनपुरी में कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 8 बजे तक टीएमसी ने 81 शिकायत दर्ज कराईं
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: प्रियंका गांधी बोलीं- ये संविधान को बचाने का चुनाव
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पोरबंदर में डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:अमित शाह ने अहमदाबाद में डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: शरद पवार- सुप्रिया सुले ने डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 9 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: मालदा में कांग्रेस ने टीएमसी पर लगाए आरोप
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी- खरगे
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: प्रियांक खरगे ने डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा- खरगे
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: गौतम अडानी ने डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 11 बजे तक बंगाल में सबसे ज्यादा 32.82% वोटिंग
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 1 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: मध्य प्रदेश के भिंड में चली गोली, क्या चुनाव से है कोई लिंक?
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: वोट जिहाद’ का नारा लगाने वालों पर क्या बोले अनुराग ठाकुर? देखिए
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए बेहद अहम है यह चुनाव- राहुल गांधी का दावा
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘कांग्रेस भष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद की जननी’, बोले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: बीजेपी साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ है’, बोले मनीष तिवारी
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: असम के सीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र बारपेटा में किया मतदान
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: तीन बजे तक 50.71 प्रतिश मतदान, जानिए किस राज्य में कितना पड़ा वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘हम कांग्रेस को हराएंगे’, बोले एआईयूडीएफ नेता नजरुल हक
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘लालू यादव के बयान ने हमारी आशंका को सही साबित किया’, आरक्षण के मुद्दे पर बोले सीएम सरमा
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘बीजेपी और एनडीए को मिल रहा जबरदस्त समर्थन’, तीसरे चरण के मतदान पर बोले पीएम मोदी
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘देश में भेदभाव पीएम मोदी के कारण’, सोनिया गांधी ने साधा निशाना
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: दिग्विजय सिंह ने फिर अलापा ईवीएम का राग
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा के साथ डाला वोट
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: हमने ऐसा पहली बार किया’ डल लेक इलाके में होम वोटिंग पर बोले पीठासीन अधिकारी
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: जानिए शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत
- Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:तीसरे चरण में 5 पूर्व सीएम भी मैदान में
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में सत्ताधारी भाजपा के प्रमुख अमित शाह सहित विपक्षी दिग्विजय सिंह और डिंपल यादव भी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के तहत आज यानी मंगलवार (सात मई, 2024) को 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर प्रतिनिधियों को चुनने के लिए मतदान हो रहा है। इन सीटों पर वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई। पीएम मोदी ने तीसरे चरऱण में वोटिंग का रिकॉर्ड बनाने की अपील की। पीएम मोदी ने सुबह सुबह अहमदाबाद में पहुंचकर वोट डाला। वैसे तो 94 सीटों पर मतदान होना था पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गुजरात के सूरत में निर्विरोध चुनाव जीत चुकी है। ऐसे इस फेज में 93 सीटों पर ही वोट डाले जा रहे हैं।
तीसरे चरण में गोवा की 2, गुजरात की 25, छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की 4, दादर नगर हवेली और दमन दीव की सीटों पर जनता अपने प्रतिनिधि को चुनने के लिए वोटिंग मशीन के सामने है।
तीसरे चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: आज का दिन कई लोकसभा सीटों के साथ ही कई राजनीतिक दिग्गजों के लिए भी खास है। तीसरे चरण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी चुनावी रण में हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से तो कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग
—————————————————————————————————————————————————
06:47 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:तीसरे चरण में 5 पूर्व सीएम भी मैदान में
1. शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सीट – विदिशा, भाजपा
2. दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सीट – राजगढ़, कांग्रेस
3. नारायण राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सीट – रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, भाजपा
4. बसवराज बोम्मई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सीट – हावेरी, भाजपा
5. जगदीश शेट्टार, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सीट – बेलगाम, भाजपा
—————————————————————————————————————————————————
06:52 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: तीसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक दो चरणों में 189 सीटों पर मतदान हो चुका है, जो कि कुल सीटों का 35% है। आज 93 सीटों पर मतदान होगा। बाकी चार चरणों में 260 सीटों पर मतदान होगा। तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 17 करोड़ वोटर अपने मतदान का इस्तेमाल करेंगे। इस चरण में 1331 उम्मीदवार मैदान में हैं।
—————————————————————————————————————————————————
06:59 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: पीएम मोदी बोले- वोटिंग का रिकॉर्ड बनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके सभी नागरिकों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और वोटिंग का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। आप सभी की सक्रिय भागीदारी लोकतंत्र के इस महोत्सव की रौनक को और बढ़ाएगी।
—————————————————————————————————————————————————
इससे भी पढ़े :- Rahul Gandhi’s Reservation Quota: 50% आरक्षण की सीमा होगी खत्म,राहुल गाँधी ने रतलाम में कहा ,कांग्रेस की सरकार आई तो होगा बड़ा बदलाव
—————————————————————————————————————————————————
07:03 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू
तीसरे चरण के मतदान आरंभ हो चुका है। इस चरण में 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 93 सीटों पर मतदान हो रहा है
—————————————————————————————————————————————————
07:21 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: वोट डालने पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी भी वोट डालने के लिए अहमदाबाद पहुंच गए हैं। अहमदाबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव मैदान में हैं।
—————————————————————————————————————————————————
07:26 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: एमपी BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डाला वोट
एमपी बीजेपी के अध्यक्ष और खजुराओ से उम्मीदवार वीडी शर्मा ने भोपाल के पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने यहां से आलोक शर्मा और कांग्रेस ने अरुण श्रीवास्तव को टिकट दिया है।
#WATCH | Madhya Pradesh BJP President and candidate from Khajuraho constituency VD Sharma casts his vote at a polling booth in Bhopal.
BJP has fielded Alok Sharma from here, Congress has fielded Arun Shrivastava.
BJP's Sadhvi Pragya Singh Thakur is the sitting MP from the… pic.twitter.com/34ZA8VRERu
— ANI (@ANI) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
07:33 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे अमित शाह
अमित शाह अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ पर पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी भी अपना वोट डालने आने वाले हैं।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah arrives at Nishan Higher Secondary School in Ahmedabad, Gujarat
Prime Minister Narendra Modi will also arrive here to cast his vote for #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/spoLB86e3c
— ANI (@ANI) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
07:51 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: पीएम मोदी ने अहमदाबाद में डाला वोट
प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में पहुंचकर वोट डाला। उस समय अमित शाह भी पोलिंग बूथ के बाहर मौजूद रहे। अहमदाबाद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव मैदान में हैं।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi greets people after casting his vote for #LokSabhaElections2024 at a polling booth in Ahmedabad, Gujarat
Union Home Minister Amit Shah is also present. pic.twitter.com/iXuVdQsRDs
— ANI (@ANI) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
08:03 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: अजित पवार ने डाला वोट
एनसीपी नेता अजित पवार और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार वोट डालने पहुंचे। सुनेत्रा बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले मैदान में हैं।
—————————————————————————————————————————————————
08:07 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: सपा का आरोप- मैनपुरी में कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा
सपा ने मैनपुरी सीट पर चल रहे मतदान के बीच पुलिस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। सपा ने ट्वीट किया कि मैनपुरी लोकसभा के क्षेत्र में बूथ संख्या 255 पर भाजपा समर्थकों द्वारा पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है, जिससे झगड़े की कोशिश की जा रही है। संज्ञान लेने के लिए चुनाव आयोग से निष्पक्ष मतदान की सुनिश्चिति की गई है।
मैनपुरी लोकसभा के करहल में बूथ संख्या 255 पर भाजपा समर्थकों द्वारा पुलिस एवं सपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा, झगड़े का हो रहा प्रयास।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dmmainpuri
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
08:30 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 8 बजे तक टीएमसी ने 81 शिकायत दर्ज कराईं
चुनाव आयोग में टीएमसी ने 8 बजे तक कुल 81 शिकायतें दर्ज कराई हैं। अकेले मालदा में 50 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। ज्यादातर शिकायतें ईवीएम से जुड़ी हैं। कुछ शिकायतें सुरक्षाबलों द्वारा मतदाताओं को धमकाने के भी हैं।
—————————————————————————————————————————————————
—————————————————————————————————————————————————
08:33 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: प्रियंका गांधी बोलीं- ये संविधान को बचाने का चुनाव
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “प्रिय देशवासियों, यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह ऐतिहासिक बेरोजगारी, प्रचंड महंगाई, संस्थागत भ्रष्टाचार और आर्थिक संकट को हराने का चुनाव है, आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। सोच-समझ कर, अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए भारी संख्या में मतदान करें। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए मतदान करें।”
—————————————————————————————————————————————————
08:46 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने डाला वोट
अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। NDA ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे और INDIA गठबंधन के कलगे शिवाजी बंदप्पा के खिलाफ मैदान में उतारा है।
#WATCH महाराष्ट्र: अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने लातूर के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला।
NDA ने मौजूदा सांसद सुधाकर तुकाराम श्रंगारे और INDIA गठबंधन के कलगे शिवाजी बंदप्पा को मैदान में उतारा है।#LokSabhaElections2024 https://t.co/qdQkPo5ypA pic.twitter.com/LUDPbim2XT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
08:53 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पोरबंदर में डाला वोट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मंडाविया ने पोरबंदर के हनोल प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 12 पर अपना वोट डाला। कांग्रेस ने इस सीट से ललित वसोया को मैदान में उतारा है।
—————————————————————————————————————————————————
09:13 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:अमित शाह ने अहमदाबाद में डाला वोट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में वोट डाला। अमित शाह गांधीनगर से ही लोकसभा चुनाव मैदान में हैं।
#LokSabhaElections2024 Phase 3 Voting LIVE
Amit Shah, Family Cast Votes In Ahmedabad https://t.co/hvi1DeNDiC pic.twitter.com/SscVT841ID
— ABP LIVE (@abplive) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
09:28 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live:बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा
पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में भी हिंसा की खबरें सामने आई हैं। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष के घर पर बम से हमला हुआ है। कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बम फेंकने का आरोप लगाया। हालांकि, टीएमसी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उधर, मालदा दक्षिण के इंग्लिश बाजार बूथ पर बीजेपी प्रत्याशी रूपा मित्रा चौधरी और पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई है। मुर्शिदाबाद के बुढ़िया में सीपीएम एजेंट की बाइक में तोड़फोड़ की गई।
—————————————————————————————————————————————————
09:29 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: शरद पवार- सुप्रिया सुले ने डाला वोट
बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले और NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने मतदान किया।
#WATCH पुणे, महाराष्ट्र: बारामती से NCP-SCP उम्मीदवार सुप्रिया सुले और NCP-SCP प्रमुख शरद पवार ने मतदान किया।
NDA ने NCP की सुनेत्रा पवार को इस सीट से मैदान में उतारा है। #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/HfgGtFhOw0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
09:37 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 9 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
चुनाव आयोग के अनुसार, 9 बजे तक असम में 10.12%, बिहार में 10.03%, छत्तीसगढ़ में 13.24%, दादर और नगर हवेली में 10.13%, दमन और दीव में 10.13%, गोवा में 11.83%, गुजरात में 9.84%, कर्नाटक में 9.45%, एमपी में 14.07%, महाराष्ट्र में 6.64%, उत्तर प्रदेश में 11.13%, और पश्चिम बंगाल में 14.60% वोटिंग हुई।
—————————————————————————————————————————————————
09:52 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: मालदा में कांग्रेस ने टीएमसी पर लगाए आरोप
मालदा में कांग्रेस ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर पोलिंग बूथ में बूथ एजेंट को बैठने नहीं दिया जाने का आरोप लगाया है। हालांकि, पोलिंग अफसरों का कहना है कि कांग्रेस के बूथ एजेंट वास्तव में नहीं पहुंचे थे। यह घटना मालदा के गोपालपुर में हुई है। टीएमसी नेताओं का दावा है कि कांग्रेस झूठे और गलत आरोप लगा रही है।
—————————————————————————————————————————————————
10:00 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: कांग्रेस भारी बहुमत से जीतेगी- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “सभी मिलकर इस बार कांग्रेस को जिताएंगे। कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीत रही है। चुनाव आयोग को वोटिंग का मतदान के दिन शाम को ही डेटा देना चाहिए। इस बार चुनाव में महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा है, जनता इसे लेकर ही वोट कर रही है।”
—————————————————————————————————————————————————
10:20 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: प्रियांक खरगे ने डाला वोट
#WATCH कर्नाटक: राज्य मंत्री प्रियांक खड़गे ने कलबुर्गी के गुंडुगुर्थी गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
कांग्रेस ने कलबुर्गी सीट से राधाकृष्ण को और भाजपा ने उमेश जी जाधव को मैदान में उतारा है।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/TcIjaWYEV4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
10:44 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने वोट डाला। वोट डालने के बाद अखिलेश ने कहा, “बीजेपी वाले जानबूझकर गर्मियों में वोट डलवाते हैं। जो गर्मियों में वोटिंग हो रही है, वो एक महीने पहले भी कराई जा सकती थी।” अखिलेश ने कहा, “ये वोट आपका जीवन बदल सकता है। सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा वोट डालें। यही वोट संविधान को मजबूत करेगा। जितना ज्यादा वोट डाला जाएगा, उतना ही लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ेगा। यही वोट जीवन में बदलाव लाता है। जुमला, धोखा, झूठ का नाम ही गारंटी है। न किसान की आय दोगुनी हुई, न रोजगार है, जब परीक्षा लिखता है तो उसके पेपर लीक हो गए। महंगाई चरम सीमा पर है। आम लोग महसूस करते हैं कि महंगाई है आज। महंगाई इसलिए भी है कि बीजेपी कुछ लोगों को मुनाफा पहुंचाना चाहते हैं।”
—————————————————————————————————————————————————
11:26 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा। ऐसी रिपोर्ट हमें आज हमारे कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने दी है। हैदराबाद में भी अच्छी स्थिति है और बेंगलुरु में भी देखा जा रहा है, फाइनल डाटा मिलेगा तब हम बता पाएंगे।”
#WATCH कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा। ऐसी रिपोर्ट हमें आज हमारे कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने दिया है…हैदराबाद में भी अच्छी स्थिति है और बेंगलुरु में भी देखा जा रहा है, फाइनल डाटा मिलेगा तब हम बता पाएंगे।…..बीजेपी को रोकने के लिए… pic.twitter.com/jNGYYGCT6B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
11:37 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: गौतम अडानी ने डाला वोट
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान की प्रक्रिया आज भी जारी है। उद्योगपति गौतम अडानी ने भी इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए अहमदाबाद में लाइन में लगकर वोट डाला। यह वोट डालने की प्रक्रिया लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है और समाज के सभी वर्गों के लोगों को अपने सरकारी निर्णयों में सहयोग करने का मौका देता है। अडानी जैसे प्रमुख उद्योगपति का वोट डालना सामाजिक जवाबदेही का संकेत है, जिससे यह साबित होता है कि लोकतंत्र की मूलभूत सिद्धांतों में उन्हें विश्वास है। इस मतदान के माध्यम से वे स्वतंत्रता का एक महत्वपूर्ण अंग अपनाते हैं और देश के भविष्य के निर्माण में अपना योगदान देते हैं। इस तरह की भागीदारी राष्ट्र के विकास में सहायक होती है और लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक साबित होती है।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat: Adani group chairman Gautam Adani shows his inked finger after casting his vote for #LokSabhaElections2024 at a polling booth in Ahmedabad pic.twitter.com/XgmNY0ql1E
— ANI (@ANI) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
11:41 AM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 11 बजे तक बंगाल में सबसे ज्यादा 32.82% वोटिंग
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 11 बजे तक असम में 27.34 प्रतिशत, बिहार में 24.41 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत, गोवा में 30.94 प्रतिशत, गुजरात में 24.35 प्रतिशत, कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 18.18 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत और पश्चिम बंगाल में 32.82 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि लोगों की सक्रियता और जागरूकता चुनाव प्रक्रिया में बढ़ रही है। मतदान उनका जन्मसिद्ध अधिकार है और इसे समय पर अभिव्यक्त करना एक जिम्मेदारी का संकेत है। यह समय उन्हें अपने अधिकार का उपयोग करने का और सही नेता चुनने का मौका देता है। इस प्रकार, यह उनका लोकतंत्र में बढ़ते हुए सहभागी होने का प्रमुख उदाहरण है।
—————————————————————————————————————————————————
13:54 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: 1 बजे तक कहां कितनी वोटिंग?
1 बजे तक वोटिंग की रिपोर्ट निम्नलिखित है:
– असम – 45.88%
– बिहार – 36.69%
– बंगाल – 49.27%
– मध्य प्रदेश – 44.67%
– गुजरात – 37.83%
– उत्तर प्रदेश – 38.12%
– कर्नाटक – 41.59%
– छत्तीसगढ़ – 46.14%
– गोवा – 49.04%
– महाराष्ट्र – 31.55%
– गुजरात – 37.83%
इस संदर्भ में, वोटिंग की उच्चतम दर बंगाल और गोवा में है, जबकि महाराष्ट्र में वोटिंग की दर सबसे कम है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि चुनाव प्रक्रिया में भारतीय नागरिकों की सक्रियता विभिन्न राज्यों में भिन्न है। इसे एक नेता चुनने के प्रति उनकी जागरूकता और सहभागिता की मानकीन रेट के रूप में देखा जा सकता है। वोटिंग की उच्चतम दर से इसे साफ़ रूप से दिखाया जाता है कि लोगों का रुझान चुनाव प्रक्रिया में बढ़ रहा है|
14:15 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: मध्य प्रदेश के भिंड में चली गोली, क्या चुनाव से है कोई लिंक?
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh Chief Electoral Officer Anupam Rajan says, "In Bhind, an incident of firing has come to notice. It happened because of an internal conflict. It happened 400 meters away from any polling booth. It has nothing to do with the elections… In Guna,… pic.twitter.com/iBnmfFw6l6
— ANI (@ANI) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
14:20 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: वोट जिहाद’ का नारा लगाने वालों पर क्या बोले अनुराग ठाकुर? देखिए
#WATCH | Union Minister Anurag Thakur says, "Those who are raising slogans of 'vote jihad' are supported by people doing 'jihad' from Pakistan. They talk of 'vote jihad' against PM Narendra Modi and BJP. I want to appeal to the people of the country to answer them through their… pic.twitter.com/4A52wDai9t
— ANI (@ANI) May 7, 2024
—————————————————————————————————————————————————
14:26 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के लिए बेहद अहम है यह चुनाव- राहुल गांधी का दावा
केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार (सात मई, 2024) को आम चुनाव को दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। झारखंड में चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस, इंडिया गठबंधन, चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन सभी मिलकर संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, “यह कोई आम किताब नहीं है। यह देश का संविधान है। यही आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों की आवाज है।” उन्होंने इस चुनाव को दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के हित में एक महत्वपूर्ण चुनौती बताया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की और संविधान के महत्व को समझने का मंत्र दिया।
—————————————————————————————————————————————————
14:59 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘कांग्रेस भष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद की जननी’, बोले राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “कांग्रेस की एक ही आदत है और वह है झूठ। कांग्रेस झूठ और लूट की राजनीति करती है। वे ऐसी घोषणाएं करते हैं जो आज तक पूरे नहीं किए। कांग्रेस भ्रष्टाचार, देश में नक्सलवाद, देश में आतंकवाद की जननी है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल झूठ, धोखा और लूट के आधार पर है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार के जनक और देश में आतंकवाद के समर्थक के रूप में उभारा। भजनलाल शर्मा ने लोगों को आगाह किया कि कांग्रेस के झूठ और धोखे से सावधान रहें और अपने वोट को साफ़ नेतृत्व में दें।
—————————————————————————————————————————————————
15:02 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: बीजेपी साउथ में साफ और नॉर्थ में हाफ है’, बोले मनीष तिवारी
चंडीगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा, “तीसरे चरण के चुनाव के बाद यह साफ हो जाएगा कि बीजेपी दक्षिण में साफ है, उत्तर में हाफ है। 4 जून को एक नई सुबह होगी जिसका देश इंतजार कर रहा है और I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनेगी।” उन्होंने कहा कि आधिकारिक नतीजे आने के बाद उनका दावा साबित होगा कि भाजपा दक्षिणी राज्यों में सत्ता में है, जबकि उत्तरी राज्यों में उसका दबदबा कम है। उन्होंने देश को नई सुबह का संदेश देते हुए कहा कि 4 जून को एक नया अध्याय आरंभ होगा, जो लोग बेहद उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं, और देश में I.N.D.I.A गठबंधन की सरकार बनेगी।
—————————————————————————————————————————————————
15:05 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: असम के सीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र बारपेटा में किया मतदान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बारपेटा संसदीय क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। एनडीए ने कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ असम गण परिषद (एजीपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है। वे उम्मीद कर रहे हैं कि चौधरी जीत से बाहर निकलेंगे और नीति निर्माता के रूप में काम करेंगे। बिस्वा सरमा ने अपने मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जिम्मेदारी का भरपूर तरीके से निर्वहन किया है और अब लोगों की पसंद के आधार पर चुनावी महौल में उतार आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विकास को गति देने और राज्य को और अधिक उच्चायों पर ले जाने का है।
15:42 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: तीन बजे तक 50.71 प्रतिश मतदान, जानिए किस राज्य में कितना पड़ा वोट
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। दोपहर तीन बजे तक असम में 63.08 प्रतिशत, बिहार में 46.69 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 58.19 प्रतिशत, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 52.43 प्रतिशत, गोवा में 61.39 प्रतिशत, गुजरात में 47.03 प्रतिशत, कर्नाटक में 54.20 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 54.09 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 42.63 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में 46.78 प्रतिशत, और पश्चिम बंगाल में 63.11 प्रतिशत तक मतदान हुआ। यह संख्याएं चुनाव की उत्साहजनक भागीदारी को दर्शाती हैं और यह स्पष्ट करती हैं कि लोग अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए उत्सुक हैं। चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी राजनीतिक प्रक्रिया के महत्व को और भी मजबूत करती है।
—————————————————————————————————————————————————
15:45 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘हम कांग्रेस को हराएंगे’, बोले एआईयूडीएफ नेता नजरुल हक
एआईयूडीएफ नेता नजरुल हक ने मतदान के बाद कहा, “धुबरी में, हम कांग्रेस के खिलाफ 60,000-70,000 वोटों से आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस दूसरे स्थान पर आएगी, जबकि एआईयूडीएफ (ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) पहले स्थान पर आएगी।” उन्होंने जोड़ा, “हमारे उम्मीदवार लाज़िम जीतेंगे। हमारे कार्यकर्ता कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लोग हमारे साथ हैं। हम कांग्रेस के खिलाफ आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि हमने लोगों के जीवन को सुधारने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है।” उन्होंने यह भी जताया कि उनका पार्टी कांग्रेस के विरुद्ध सफलता की ओर अग्रसर है और लोगों के आशीर्वाद से यह मुमकिन होगा।
—————————————————————————————————————————————————
15:53 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘लालू यादव के बयान ने हमारी आशंका को सही साबित किया’, आरक्षण के मुद्दे पर बोले सीएम सरमा
अमीनगांव में अपना वोट डालने के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम चुनाव का आज आखिरी दिन है। हमने शांतिपूर्ण ढंग से समापन कर लिया है। बहुत अच्छा मतदान हुआ। हमने पहले दो चरणों में लगभग 80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया है। आज भी मुझे 80 प्रतिशत मतदान का भरोसा है। असम के लोग ऐसे भारत का समर्थन करेंगे जो विश्व गुरु बनेगा। हम आरोप लगा रहे थे कि कांग्रेस मुसलमानों के प्रवेश के लिए आरक्षण को विकृत करना चाहती है। आज लालू यादव के बयान ने हमारी आशंका को सही साबित कर दिया।”
—————————————————————————————————————————————————
16:38 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘बीजेपी और एनडीए को मिल रहा जबरदस्त समर्थन’, तीसरे चरण के मतदान पर बोले पीएम मोदी
महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “तीसरे चरण का मतदान (लोकसभा चुनाव के लिए) चल रहा है और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बड़े पैमाने पर समर्थन मिल रहा है। तीसरे चरण के मतदान ने यह भी पुष्टि की है कि 4 जून INDI ब्लॉक की एक्सपाइरी डेट है।”
—————————————————————————————————————————————————
16:42 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: ‘देश में भेदभाव पीएम मोदी के कारण’, सोनिया गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा, “आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है। उनका ध्यान सिर्फ किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और भारत गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और आइए मिलकर एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें।
17:14 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: दिग्विजय सिंह ने फिर अलापा ईवीएम का राग
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, “हम कोशिश कर रहे हैं कि चुनाव निष्पक्ष हो। जहां भी फर्जी वोटिंग हुई, हमारे लोगों ने उसका विरोध किया। मशीन (ईवीएम) तो मशीन होती है, मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि मुझे ईवीएम पर आपत्ति है। उस मशीन में आप यह नहीं देख सकते कि वोट किधर जा रहा है। वीवीपैट मशीन में सॉफ्टवेयर होता है, वो सॉफ्टवेयर तय करता है कि क्या होगा, मैं कुछ भी करूंगा, सॉफ्टवेयर जो चाहेगा वही प्रिंट होगा और वही गिना जाएगा।”
—————————————————————————————————————————————————
17:33 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा के साथ डाला वोट
भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा जाडेजा के साथ वोटिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने गुजरात के जामनगर में अपना मतदान किया।
—————————————————————————————————————————————————
17:36 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: हमने ऐसा पहली बार किया’ डल लेक इलाके में होम वोटिंग पर बोले पीठासीन अधिकारी
शराफत अली खान, एक पीठासीन अधिकारी, ने कहा, “हमने ऐसा पहली बार किया है। यह ‘होम वोटिंग’ भारत के लोकतंत्र के बारे में खुद बताती है। कुछ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग मतदाता श्रीनगर में हैं जिनके लिए इस ‘होम वोटिंग’ की व्यवस्था की जा रही है। हम यहां तीन वोटों के लिए हैं जो आज डाले जाने हैं।”
—————————————————————————————————————————————————
17:39 PM (IST) • 07 May 2024
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Live: जानिए शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना रहा वोटिंग प्रतिशत
पांच बजे तक लोकसभा चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत 60.19 रहा। इसमें असम में 74.86, बिहार में 56.01, छत्तीसगढ़ में 66.87, दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 65.23, गोवा में 72.52, गुजरात में 55.22, कर्नाटक में 66.05, मध्य प्रदेश में 62.28, महाराष्ट्र में 53.40, उत्तर प्रदेश में 55.13 और पश्चिम बंगाल में 73.93 प्रतिशत वोटिंग हुई।
—————————————————————————————————————————————————